दीपक भारद्वाज हत्याकांड: इंदौर से जुड़े तार, योग गुरु गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा का एक दल बीते तीन दिनों से इंदौर में डेरा डाले हुए है। उसे स्वामी के मोबाइल की लोकेशन से उसके इंदौर में होने की पुष्टि हुई। इस दल को जैसे ही स्वामी के देवधरम टेकरी के आश्रम के आसपास होने की जानकारी मिली तो उसने दबिश दी। इस दबिश में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने आश्रम के करीब ही रहने वाले योगगुरु के शिष्य को हिरासत में लिया। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने योगगुरु के जिस शिष्य को भारद्वाज हत्याकांड के सिलसिले में हिरासत में लिया है, उसके संबंध हत्याकांड के आरोपी स्वामी से होने के संकेत मिल रहे हैं।
हिरासत में लिया गया व्यक्ति महाराष्ट्र का निवासी बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम का मनना है कि मुख्य आरोपी प्रतिभानंद उर्फ स्वामी के गिरफ्तारी के बाद पूरा ममना आइने की तरह साफ हो जायेगा। आपको बताते चलें कि शूटआऊट से 3 दिन पहले स्वामी ने अपने बाल और दाढ़ी कटवा ली थी। इतना ही नहीं शूटरों के गिरफ्तारी के बाद से वो लापता है। पुलिस का कहना है कि दबिश जारी है और जल्द ही स्वामी पुलिस की गिरफ्त में होगा।












Click it and Unblock the Notifications