भाजपा ने शुरू की अटल संदेश यात्रा

उन्होंने राज्य सरकार की कानून व्यवस्था और केन्द्र सरकार के भ्रष्टाचार घोटाले, मंहगाई और देश की सुरक्षा को लेकर केन्द्र सरकार को जमकर ललकारा। उन्होंने कहा कि इस सभा में अटल जी के शासनकाल की और भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों का संदेश जनता तक पहुंचाना और वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार, मंहगाई और जनविरोधी तुष्टिकरण की नीतियों को उजागर करना इस यात्रा का मुख्य उद्देशय है।
यह यात्रा 3 से 4 चरणों में होगी। 29 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रथम चरण की यात्रा शुरू हो चुकी है। और द्वितीय चरण की यात्रा 6 से 10 अप्रैल तक होगी। 10 अप्रैल को देवरिया लोकसभा के रामपुर कारखाना विधानसभा में इस यात्रा का समापन होगा। इस यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र और प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।












Click it and Unblock the Notifications