प्रधानमंत्री बनने के लिए राहुल में सारी खूबियां: अल्वी
नयी दिल्ली । कांग्रेस में पीएम उम्मीदवार और राहुल गांधी को लेकर चर्चाएं एकबार फिर से जोड़ों पर है। दो दिन कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने राहुल को लेकर बयनबाजी करते हुए कहा था कि राहुल गांधी को पीएम बनने से कोई ऐतराज नहीं है।
बल्कि मीडिया ने उनके बयान का गलत मतलब निकाला है। दिग्विजय सिंह के बाद अब एक और कांग्रेसी नेता ने राहुल के पीएम उम्मीदवारी को लेकर बयानबाजी कर रहे है। राशिद अल्वी ने भी एक बार फिर कांग्रेस में पीएम पद को लेकर चर्चाएं छेड़ दी है।

कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और नेता तहे दिल से चाहते हैं कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बने। अल्हवी ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि राहुल कांग्रेसियों का दिल नहीं तोड़ेगे। मुझे पूरा विश्वास है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
उन्होंने कहा कि उनमें वे सभी खूबियां हैं जो प्रधानमंत्री बनने के लिए जरूरी है। राहुल गांधी अपनी सोच के अनुरूप आगे बढ़ रहे हैं और दूरदर्शी हैं। राशिद अल्वी ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि जब भी वह प्रधानमंत्री बनेंगे, वह योग्य प्रधानमंत्री होंगे और देश को आगे ले जाएंगे। कांग्रेस नेताओं की इस बयानबाजी के बाद एकबार फिर ने मोदी बनाम राहुल की चर्चाएं जोड़ों पर है।












Click it and Unblock the Notifications