राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं कांग्रेसी

नयी दिल्ली। अब साफ दिखने लगा है कि कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं। कांग्रेस में पीएम उम्मीदवार और राहुल गांधी को लेकर चर्चाएं एकबार फिर से जोड़ों पर है। दो दिन कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने राहुल को लेकर बयनबाजी करते हुए कहा था कि राहुल गांधी को पीएम बनने से कोई ऐतराज नहीं है।

बल्कि मीडिया ने उनके बयान का गलत मतलब निकाला है। दिग्विजय सिंह के बाद अब एक और कांग्रेसी नेता ने राहुल के पीएम उम्मीदवारी को लेकर बयानबाजी कर रहे है। राशिद अल्वी ने भी एक बार फिर कांग्रेस में पीएम पद को लेकर चर्चाएं छेड़ दी है।

rahul gandhi

कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और नेता तहे दिल से चाहते हैं कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बने। अल्हवी ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि राहुल कांग्रेसियों का दिल नहीं तोड़ेगे। मुझे पूरा विश्वास है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा कि उनमें वे सभी खूबियां हैं जो प्रधानमंत्री बनने के लिए जरूरी है। राहुल गांधी अपनी सोच के अनुरूप आगे बढ़ रहे हैं और दूरदर्शी हैं। राशिद अल्वी ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि जब भी वह प्रधानमंत्री बनेंगे, वह योग्य प्रधानमंत्री होंगे और देश को आगे ले जाएंगे। कांग्रेस नेताओं की इस बयानबाजी के बाद एकबार फिर ने मोदी बनाम राहुल की चर्चाएं जोड़ों पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+