दिल्‍ली के लिये छह दिन से भूखे हैं केजरीवाल

नई दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। होली के दिन लाखों दिल्‍लीवासी रंगों के जश्‍न में डूबे हुए थे और घर पर गुझिया और तरह-तरह के पकवान खा रहे थे, वहीं उन्‍हीं को उचित दामों पर बिजली और पानी मुहैया कराने की जंग लड़ रहे अरविंद केजरीवाल भूखे रहे। जी हां केजरीवाल का अनशन आज छठे दिन भी जारी है। उन्‍हें डायबटीज है, जिस कारण उनकी तबियत कभी भी बिगड़ सकती है।

राजधानी में बिजली की कीमतें बढ़ाने और भारी भरकम कीमतों पर बिक रहे पानी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल अनशन पर बैठे हुए हैं। उन्‍होंने अनशन के दौरान दिल्‍लीवासियों से अपील की है कि वो इस महीने का बिजली और पानी का बिल नहीं भरें, क्‍योंकि जब तक जनता पैसा देती रहेगी, तबतक सरकार और निजी कंपनियों की मिलीभगत से लोगों को बेवकूफ बनाने का काम जारी रहेगा।

Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल के स्‍वास्‍थ्‍य की बात करें तो फिलहाल हालत स्थिर है, लेकिन कभी भी बिगड़ सकती है, क्‍योंकि उनका ब्‍लड शुगर तेजी से गिर रहा है। हालांकि डॉक्‍टर उनके स्‍वास्‍थ्‍य पर नजरें बनाये हुए हैं। मीडिया ने जब केजरीवाल से पूछा कि उनके अनशन पर किसी भी राजनीतिक पार्टी की अभी कोई प्रतिक्रिया क्‍यों नहीं आयी है। इस पर केजरीवाल ने कहा, "मुझे राजनीतिक पार्टियों से कोई लेना-देना नहीं। हमने अपनी पार्टी का गठन करते वक्‍त कहा था कि अब राजनीति करने के तरीकों में बदलाव आयेगा। लिहाजा कांग्रेस-भाजपा की राजनीति पर हम कोई टिप्‍पणी नहीं करेंगे।" केजरीवाल ने आगे कहा, "जब तक जान है, तब तक लड़ता रहूंगा। देश के लिये मर मिटना सौभाग्‍य की बात होती है।"

अब देखना यह है कि शीला दीक्षित केजरीवाल के इस अशन के आगे झुकती हैं या नहीं, या फिर क्‍या वो बल प्रयोग कर केजरीवाल को अस्‍पताल पहुंचाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+