मरीन्स विवाद के बाद इटली के विदेशी मंत्री ने पद छोड़ा

भारत ने जब इटली को आश्वस्त किया कि इन मरीन्स को न तो गिरफ्तार किया जाएगा और न ही इन्हें मृत्युदंड दिया जाएगा, तब इटली ने मरीन्स को 22 मार्च को भारत भेज दिया। भारतीय मछुआरों की हत्या के दो आरोपी इटली के मरीन्स को भारत वापस भेजे जाने को लेकर वहां सरकार की काफी किरकिरी हुई है। इससे पैदा हुए विवाद के चलते टेरजी को इस्तीफा देना पड़ा। विदेश मंत्री ने अपने इस्तीफे की घोषणा इटली के संसद में की। 66 साल के विदेश मंत्री टेरजी ने संसद को बताया कि मरीन्स को वापस भेजने से पैदा हुए विवाद की वजह से मैंने इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में मैंने पहले जो शक जताया था, उसका मरीन्स को भेजे जाने के फैसले पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
इससे पहले भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने दोनों मरीन्स को इटली वापस लौटने की इजाजत इस शर्त पर दी थी कि वे इटली के चुनाव के बाद लौट आएंगे। लेकिन इसके बाद इटली मुकर गया। उसने कहा कि वह अपने मरीन्स को वापस नहीं भेजेगा।












Click it and Unblock the Notifications