आरोप लगाने के बजाए घटनाओं को रोंके अखिलेश: भाजपा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश ईकाई ने सोमवार को कहा कि विपक्षी दलों और मीडिया पर आरोप लगाने के बजाय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सूबे में हो रही घटनाओं पर लगाम क्यों नहीं लगाते। प्रदेश ईकाई के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि खुद अखिलेश यादव अब स्वीकार कर रहे हैं कि वह अपनी ही सरकार की बुराई कैसे करें।

पाठक ने कहा कि सोमवार को इटावा में एक समारोह में मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिस तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त की उससे सपा सरकार के चौतरफा विकास के दावों की कलई खुल गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कहना बेहद दुर्भाग्यपूण है कि अब अपनी ही सरकार की बुराई हम कैसे करें। अखिलेश यादव ने जिस साफगोई से अपनी सरकार की कार्यशैली को लेकर स्वीकारोक्ति की है उसी तरह से अपने पिता और सपा प्रमुख मुलायम सिंह की नसीहतों पर अमल करते तो बेहतर होता।

UP CM Akhilesh Yadav

पाठक ने कहा कि थानों और तहसीलों में भ्रष्टाचार होता है यह बात सपा प्रमुख के अलावा मुख्यमंत्री भी खुलेआम स्वीकार कर रहे हैं। राजधानी की एक पुलिस चौकी में भ्रष्टाचार को लेकर घटित हुई घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने साफतौर पर भ्रष्टाचार की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री ने यह कहा है कि थाने में 50 हजार की रिश्वत मांगे जाने की जानकारी हुई थी, जिसे बाद में वापस कराया गया। इससे आप सूबे के और थानों के बारे में सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+