किंगफिशर की बढ़ी मुसिबतें, 15 विमानों का रजिस्ट्रेशन रद्द

kingfisher
नयी दिल्ली। विजय माल्या की मुसिबतें सरकार ने और बढ़ा दी है। डीजीसीए ने कर्ज में डूबी किंगफिशर एयरलाइंस के 15 विमानों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। किंगफिशर ने इन विमानों को विदेशों से किराए पर लिया था रजिस्ट्रेशन रद्द होने के बाद ये विमान अब कंपनी को लौटाने होंगे। कंगाली की मार झेल रहे किंगफिशर के लिए करारा झटका है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशक अरूण मिश्रा ने बताया कि डीजीसीए किंगफिशर के दूसरे विमानों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के संबंध में भी आयकर अधिकारियों और एयरपोर्ट संचालकों से अगले सप्ताह बात करेगा। दरअसल विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर इन दिनों बुरे दौर से गुजर रही है। कंपनी का घटा इतना ज्यादा बढ़ गया है कि वो अपने कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं दे पा रही है। सरकार ने पहले भी रियायत देते हुए किंगफिशर को समय दिया था, लेकिन जब कंपनी सरकार के शर्तों को पूरा करने में नाकाम हो गई तो सरकार को ये कदम उठाना पड़ा।

किराए पर विमान देने के लिए वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी एयरक्राफट लेसर इंटरनेशनल लीज फाइनेस कार्पोरशेन आईएलएफसी ने कहा है कि वह किंगफिशर को किराए पर दिया गया एक विमान पहले ही वापस ले चुकी है। भारतीय एयरपोर्ट प्राधिकरण के अध्यक्ष वी.पी.अग्रवाल ने बताया कि किंगफिशर के पास पट्टे पर लिए गए 15 और विमान है इसके अलावा उसके पास अपने खरीदे हुए दस विमान भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+