सोनिया मैडम के सामने ही लड़ पड़े सपा और कांग्रेस के नेता
लखनऊ। रायबरेली की सांसद एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होने वाली जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया जब एक कांग्रेस एमएलसी और समाजवादी पार्टी विधायक एवं कृषि राज्यमंत्री आपस में भिड़ गए। सोनिया के हस्तक्षेप करने के बाद मामला शांत हो सका।
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बचत भवन में जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, जिले के सभी विधायक एवं जनप्रतिनिधि सोनिया के साथ शिरकत कर रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस एमएलसी दिनेश सिंह ने बैठक में कह दिया कि केंद्र सरकार की योजनाएं मुख्यमंत्री अखिलेश द्वारा लोहिया ग्रामों में भेजी जा रही हैं, जिस पर समाजवादी पार्टी विधायक एवं कृषि राज्यमंत्री मनोज कुमार पांडे भड़क गए और उन्होंने कांग्रेस एमएलसी दिनेश सिंह को खरी-खोटी सुनाई। नाराज पांडे और सपा के दो अन्य विधायकों ने बैठक के बहिष्कार की चेतावनी दी, तो सोनिया ने हालात बिगड़ते देख बीच बचाव करके मामले को शांत कराया। जिसके बाद हालात सामान्य हो सके।












Click it and Unblock the Notifications