होली पर मधुमेह के मरीजों के लिये शुगर फ्री गुझिया
लखनऊ । शुगर के मरीजों को इस बार होली पर गुझिया का स्वाद मिल सकता है। पीसीडीएफ के मुख्य महाप्रबंधक पराग की शुगर फ्री गुझिया उपलब्ध कराने की योजना बनायी है। इसके अलावा होली पर खोया के लिए उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए भी तैयारी शुरू कर दी गयी है। मांग के अनुरूप उपभोक्ता ओं को पर्याप्त खोया उपलब्ध रहेगा।
इस संबंध में एक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें रणनीति तैयार की गयी। पीसीडीएफ मुख्यालय में बैठक में बताया गया कि लखनऊ में होली पर लगभग छह लाख किलोग्राम खोये की मांग होती है। बैठक में तय किया गया कि मांग के अनुरूप पराग के मिल्क बूथ, पराग मिल्क पार्लर व एजेंटों को खोया उपलब्ध कराया जाए, जिससे उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न होने पाये। इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खोया के लिए उपभोक्ताओं को अपने नजदीकी एजेंट को पहले से बुकिंग करा लें। एजेंटों को भी अपनी-अपनी मांग लखनऊ दुग्ध संघ को समय से उपलब्ध करा दें, जिससे समय से खोया उपलब्ध कराया जा सके। इसी प्रकार दुग्ध संघ मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, फैजाबाद, बाराबंकी, गोरखपुर, गोण्डा, आजमगढ़, वाराणसी व इलाहाबाद के दुग्ध संघों को मांग के अनुरूप शुद्ध खोया उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
दिल्ली के लिए होली स्पेशल ट्रेन 21 को
लखनऊ से होली का पर्व मनाने जाने वाले लोगों के लिए उत्तर रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 21 मार्च को सिर्फ एक ट्रिप के लिए ही चलायी जाएगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (सीपीआरओ) नीरज शर्मा के मुताबिक होली स्पेशल ट्रेन (04205) 21 मार्च को रात 20.25 बजे लखनऊ (चारबाग स्टेशन) से रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 5.32 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन में सिर्फ जनरल व स्लीपर डिब्बों को शामिल किया गया है, इसका ठहराव हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद व गाजियाबाद स्टेशनों पर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications