मुलायम VS बेनी वार: कांग्रेस का हाथ मुलायम के साथ

mulayam singh yadav
नयी दिल्ली। यूपीए सरकार के इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा द्वारा सपा सुप्रिमों मुलायम सिंह पर दिए गए विवादास्पद बयान के बाद दोनों के बीच घमासान जारी है। लोकसभा में समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव और केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे पर तीखे हमले बोले। दोनों के बीच हंगामा इतना बढ़ा कि लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को सदन को 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।

मुलायम और बेनी प्रसाद के बीच का यह वार यूपीए सरकार के लिए सिरदर्द बना हुआ है। जहां एक और उनके अपने मंत्री बेनी प्रसाद है तो दूसरी और सरकार को बाहर से समर्थन दे रही समाजवादी पार्टी है। सरकार के लिए ये मसला दिन पर दिन गंभीर होता जा रहा है। सपा सुप्रिमों मुलायम सिंह ने लोकसभा में बेनी प्रसाद को यहां तक कह दिया कि इनकी औकात क्या है, यह खुद को क्या समझते हैं। बाद में समाजवादी पार्टी ने बेनी प्रसाद वर्मा को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की।

सपा नेता की बात को गंभीरता से लेते हुए यूपीए सरकार ने खुद अपने मंत्री के बयान से पल्ला झाड़ा है। संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ ने केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा को फटकार लगाते हुए उन्हें मर्यादा में रहने की सीख दी है साथ ही कहा है कि बेनी प्रसाद को उनके बयान के लिए मुलायम सिंह से माफी मांगनी चाहिए, तो वहीं कांग्रेस प्रवक्ता जनार्दन द्वेदी ने बेनी प्रसाद वर्मा की ओर इशारा करते हुए कहा है कि नेताओं को अपनी भाषा की मर्यादा में रहकर बयान देना चाहिए।

गौरतलब है कि बेनी प्रसाद वर्मा ने अपने लोकसभा क्षेत्र गोंडा में एक रैली को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह को लूटेरा और आतंकवादियों को मदद करने वाला शख्स बताया था। इन आरोपों से भड़के मुलायम सिंह ने लोकसभा में बेनी प्रसाद पर हमला बोला, लेकिन केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद ने मुलायम को फिर से करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जो मैंने कहा था उस पर कायम हूं। मुलायम सिंह की बर्खास्त करने की मांग पर बेनी प्रसाद ने कहा कि मुलायम कौन होते हैं हटाने की मांग करने वाले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+