छात्रों से कराया स्कूल टॉयलेट साफ, टीचर के खिलाफ FIR दर्ज

इनके ऊपर स्कूल के तीन छात्रों को चेन से बांधकर उनकी परेड कराने और शौचालय साफ करने को मजबूर करने का आरोप लगाया गया है। छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार करने वाले इन शिक्षकों के खिलाफ बच्चों के अभिभावकों में खासी नाराजगी है। पुलिस उपायुक्त धनंजय कुलकर्णी ने मुताबिक अभिभावकों की शिकायत के बाद ही स्कूल की प्रधानाध्यापिका और शिक्षिका सिंड्रेला परेरा के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब तक इन दोनों की गिरफ्तारी तो नहीं हुई है लेकिन मामला दर्ज हो गया है और माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है।
पुलिस के मुताबिक वो कोई भी कार्रवाई करने से पहले स्कूल के दूसरे छात्रों से इस घटना के बारे में पूछताछ कर जानकारी इक्ट्ठा करना चाहते है। जानकारी के मुताबिक स्कूल में इस तरह की सजा मिलने के बाद तीनों छात्रों ने इस बारे में अपने परिवार वालों को बताया। बच्चों के अभिभावकों ने जब इसकी शिकायत स्कूल से की तो उन्हें स्कूल की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला जिसके बाद उन लोगों ने इस घटना की शिकायत दादर थाने में दर्ज कराई। वही पुलिस छात्रों का मेडिकल कराने की भी तैयारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications