पेट्रोल 1 रूपये ठंडा, तो डीजल में लगेगी अठन्‍नी की आग

यदि आप पेट्रोल कारों के मालिक हैं तो आपके लिए यक एक राहत की खबर है। जी हां, अभी तक आप पेट्रोल की बढ़ती हुई कीमत से परेशान हुए होंगे लेकिन अब आपकी जेब को थोड़ा सकून मिल सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत में गिरावट आई जिसके कारण देश में तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल की कीमत में लगभग 1 रूपये की कटौती करने का फैसला किया है। जहां एक तरफ पेट्रोल एक रूपये सस्‍ता होगा वहीं डीजल की कीमत बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पेट्रोल और डीजल की नई कीमत को आज या फिर कल यानी की 15-16 के बीच लागू कर दिया जायेगा। आपको बता दें कि हाल ही में तेल कंपनियों ने देश में 1 मार्च को पेट्रोल की कीमत में 1.4 रूपये प्रतिलीटर की बढ़ोततरी की थी। जिसके बाद देश के ऑटोमोबाइल बाजार सकतें में आ गया था। एक तरफ आम बजट में बड़ी और एसयूवी वाहनों पर उत्‍पाद शुलक बढ़ाये जाने के के कारण वाहन निर्माता परेशान थें।

वहीं पेट्रोल की कीमत उस दौरान आये उछाल ने सबकों मुश्किल में डाल दिया था। पेट्रोल की उंची कीमत के कारण देश में पेट्रोल कारों की मांग घट गई थी। वहीं वाहन निर्माताओं की पेट्रोल कारों के स्‍टॉक बढ़ने लगें। अपने इस समस्‍या से निदान के लिए कुछ वाहन निर्माताओं लुभावने ऑफरों का सहारा लिया तो कुछ ने देश में पेट्रोल कारों के उत्‍पादन पर ही रोक लगा दी।

खैर एक बार फिर से पेट्रोल के ठंडा होने की खबर है। पेट्रोल की कीमत में कटौती के इस खबर से ऑटोमोबाइल जगत को थोड़ी सी राहत जरूर मिलेगी। पिछले एक वर्षो से इंधन की कीमत में आये उछाल ने देश के ऑटोमोबाइल बाजार को झकझोर कर रख दिया है। मारूति सुजुकी ने हाल ही में अपने गुड़गांव स्थित संयंत्र में पेट्रोल कारों के उत्‍पादन को कुछ दिनों के लिए ठप्‍प किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+