पाकिस्‍तान से आये थे दोनो फिदायीन हमलावर: गृह सचिव

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह ने बुधवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर पर हमला करने वाले आतंकवादी संभवत: पाकिस्तान के थे। सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "हमले में मारे गए दो आतंकवादी प्रथम दृष्टया स्थानीय नागरिक नहीं, बल्कि सीमा पार के नजर आते हैं और प्रतीत होता है कि वे संभवत: पाकिस्तान से थे। सिंह ने कहा कि आतंकवादियों के पास उनके 'किट बैग' थे। वे अचानक स्कूल के मैदान में आ गए, जहां सीआरपीएफ के जवान क्रिकेट खेल रहे थे। लेकिन अचानक उन्होंने (आतंकवादियों) एके-47 रायफल निकाली और गोलीबारी शुरू कर दी।

Terrorist attack on Srinagar CRPF camp

आरके सिंह ने कहा, हमारे पांच जवान शहीद हुए हैं। हमारे पांच लोग घायल हुए हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। तीन नागरिक भी घायल हुए हैं, जो खतरे से बाहर हैं। वहीं आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इसे फिदायीन हमला बताते हुए कहा कि आतंकी अपने मकसद में कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे।

इसके अलावा इस आंतकी हमले के बाद राजनीतिक दलों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरु कर दी है। सीपीएम के महासचिव प्रकाश कारत ने कहा है कि संसद हमले के मुख्य आरोपी अफजल गुरु की फांसी के बाद कश्मीर में हालात खराब हुए हैं और आंतकियों का ये हमला उसी का नतीजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+