ओडिशा: मुठभेड़ में मार गिराया गया नक्सली नेता गोविंद

 Naxal leader killed in Orissa encounter
ओडिशा। ओडिशा में 45 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित एक नक्सली नेता को पुलिस ने सोमवार को गजपति जिले में मुठभेड़ में मारा गिराया। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रविवार रात यहां से 400 किलोमीटर दूर मोहना के नजदीक जंगल में छापेमारी की।

नक्सलियों द्वारा गोलीबारी शुरू करने के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।" उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में प्रदीप उर्फ गोविंद माझी मारा गया। गोलीबारी सोमवार सुबह तक चली। उन्होंने बताया कि माझी (28) पास के जंगल में भाग चुका था। पुलिस ने हालांकि उसकी लाश को बरामद कर लिया। घटना स्थल से एक बंदूक, एक पिस्तौल और गोली भरी हुई दो मैगजीन बरामद हुई है। राज्य मे नक्सलियों का नेतृत्व कई मामलों में वांछित सब्यसाची पंडा कर रहा है।

माझी इस संगठन में सहायक कमाण्डर था। वह रायगाड़ा, गजपति, गंजाम और कंधमाल जिले में संगठन के लिए काम करता था। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ 45 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें कई मामले हत्या, अपहरण और दंगों से जुड़े हैं। राज्य के आधे से अधिक हिस्सों पर नक्सलियों का प्रभाव है। रायगाड़ा, गजपति, गंजाम और कंधमाल जिले को नक्सलियों का गढ़ माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+