तुर्की से कानपुर तक देह व्यापार का जाल

उन्होंने बताया कि यह धंधा अंतर्राष्ट्रीय, अंतर्राज्यीय स्तर पर हो रहा था। रुपये लेकर इंटनेट व मोबाइल फोन पर बुकिंग की जाती थी तथा इसमें जगह एवं खाने-पीने की विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाती थीं। बेवसाइट के माध्यम से भी लड़कियों की बुकिंग की जाती थी। पकड़ी गई महिलाएं दिल्ली, कोलकाता, मुंबई व तुर्की की हैं।
छापे में सेक्स रैकेट संचालिका सहित चार महिलाएं, ग्राहक व दलाल गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार लोगों के पास से 13 लाख 87 हजार 700 रुपये, छह मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, आठ सीडी व आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। पुलिस गिरफ्तार युवतियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस रैकेट के जड़ तक पहुंच सके।












Click it and Unblock the Notifications