डीएसपी मर्डर केस: CBI ने जारी किया हेल्पलाइन नबंर

dsp kunda
लखनऊ। कुंडा के डीएसपी जियाउल हक की हत्या मामले की जांच कर रही सीबीआई ने इस मामले से जुड़े लोगों के तार खंगालने शुरु कर दिए है। सीबीआई की टीम ने गांव के लोगों के इस केस में जोड़ने की कोशिश करते हुए उनसे इस केस में गवाह बनने की अपील की है। कुंडा में कैंप कर रही सीबीआई की टीम ने प्रेस रिलीज जारी कर गांव वालों को उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए गवाही दने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा है कि अगर वो इस मामले में गवाही देते है तो उन्‍हें कोई तंग नहीं करेगा।

इस के लिए सीबीआई के अधिकारियों ने हेल्‍पलाइन नंबर भी जारी किया है। इससे पहले सीबीआई की टीम कुंडा पुलिस से कई बार पूछताछ कर चुकी है। माना जा रहाहै कि जल्द ही सीबीआई यूपी के बाहुबली नेता राजा भैया से भी पूछताछ कर सकती है। सीबीआई राजा भैया के खिलाफ सबूत जुटाने में लगी हुई है। राजा भैया की लखनऊ में मौजूदगी के मोबाइल काल डिटेल और वीडियो फुटेज समेत कई सबूत जुटाए जा रहे हैं।

दरअसल कुंडा के ग्राम प्रधान को गोली लगने के बाद पुलिस और ग्राणीणों के बच झड़प हुई जिसए थे। बाद में पुलिस और ग्रामीणों में हुई हिंसक झड़प हुई थी जिसमें कुंडा के डीएसपी जियाउल हक और ग्राम प्रधान के छोटे भाई की मौत हो गई थी। इन्हें गोली कैसे लगी इस बात का अबतक खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं मृतक ग्राम प्रधान के बेटे का अबतक कोई पता नहीं चला है। साथ ही जिन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था उनका भी कोई पता नहीं है। ऐस में गांव वाले डर के चलते इस घटना के बारे में कुछ भी बोलते से घबरा रहे है।

इसके साथ-साथ इस पूरे हत्याकांड मामले में यूपू के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का नाम आने से लोगों में खौफ है। कोई भी इस बारे में सीबीआई टीम को किसी भी तरह की जानकारी नहीं दे रहा है। इससब मुसिबतों के बावजूद सीबीआई की टीम ने हेल्पलाइन नबंर जारी कर गांव वालों से मदद मांगी है। ताकि बिना सामने आए लोग इस मामले से जुड़ी जानकारी उनतक पहुंचा सके। सीबीआई ने गांव में जगह-जगह पोस्टर लगाकर अपना हेल्पलाइन नबंर प्रचारित किया है। सीबीआई का हेल्पलाइन नबंर है 05341-230006

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+