श्रीनगर में हाउस अरेस्ट हुआ यासीन मलिक

yasin malik
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के नेता याशीन मलिक के वतन वापसी के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। अलगाववादी नेता मलिक के कल पाकिस्तान से लौटने के बाद जहां एयरपोर्ट पर कल शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया तो वहीं घाटी में बढ़ते तनाव को देखते हुए मलिक को हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। यासीन मलिक के श्रीनगर स्थित उसके निवास स्थल पर नजर बंद कर दिया गया है।

दरअसल जम्मू-कश्मीर सरकार का मानना है कि पाकिस्तान में यासीन मलिक और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद को एक सात देखने के बाद लोगों के मन में गुस्सा है। जिसके बाद घाटी में उसकरी वापसी से तनाव बझ़ सकता है। ऐसे में सुरक्षा और राज्य की शांति को देखते हुए सरकार ने मलिक के नजरबंद कर दिया है।

पिछले कई हफ्तों से पाकिस्तान में रहने के बाद कल यासीन मलिक भारत लौटा है। इससे पहले अफलज गुरु की मौत के बाद यासीन के एक दिन के अनसऩ के दौरान लशकर सरगना और आंतकी हाफिद सईद के साथ यासीन मलिक को देखा गया था। यासीन के हाफिद सईद के साथ संबंध होने की बात का खुलासा होते ही देश के लोगों में उसके लिए गुस्सा है। इसका एक सबूत कल एयरपोर्ट पर मलिक के पहुंचने के बाद ही मिल गया था। ऐसे में सरकार उसे खुला छोड़कर घाटी की शांति व्यवस्था को भंग नहीं करना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+