मोदी को पीएम बनाने के लिए जेडीयू सांसद के घर यज्ञ

narendra modi
नयी दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच के मनमुटाव से हर कोई वाकिफ है। दोनों एक-दूसरे को देखना नहीं चाहते. लेकिन अब नरेंद्र मोदी को लेकर जेडीयू में ही दो फाड़ नजर आने लगा है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मोदी के नाम पर नाक-भौं सिकोड़ने नजर आते हौ तो वहीं जेडीयू के ही नेता नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए पूजा-पाठ करवाने में जुटे हैं। जेडीयू नेता और मुजफ्फरपुर के सांसद कैप्टन जयनारायण निषाद के घर बीजेपी के पीएम उम्मीदवार के सबसे बड़े दावेदार नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए दो दिनों से यज्ञ चल रहा है। सांसद का यह यज्ञ दिल्ली स्थित उनके निवास स्थान पर चल रहा है।

भले ही नीतीश कुमार मोदी को किसी भी हाल में पीएम प्रत्याशी के रूप में स्वीकार करने को तैयार ना हो लेकिन उनकी पार्टी के सांसद ने उनके खिलाफ बागी रुख अख्तियार करते हुए मोदी के लिए पूजा-पाठ शुरु कर दी है। जेडीय सांसद के इस यज्ञ के बाद से बीजेपी और जेडीयू नेता अपनी-अपनी दलील दे रहे है। जेडीयू प्रवक्ता साबिर अली का कहना है इस बात को इतना तूल देने की जरुरत ही नहीं है क्योंकि निशाद अब उम्रदराज हो गए है और बिहार की राजनीति में उन्हें अब खास तव्वजों नहीं दिया जा रहा है। वही बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने इसे जनभावना से जोड़ते हुए कहा कि लोग अब बदलाव चाहते है और इसलिए मोदी को पीएम बनाना चाहते है।

वही बीजेपी नेता गिरिराज सिंह का कहना है कि आज देश के युवाओं में तेजी से नरेंद्र मोदी का क्रेज बढ़ रहा है। लोग मोदी को देश का प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते है। उन्होंने जेडीयू की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर कोई पार्टी जनप्रवाह के विरुद्ध कोई जाती है तो उसे उसको उसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+