सिविल सेवा परीक्षा के पैटर्न में बदलाव

upsc
नयी दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से हर साल आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा के पैटर्न में इस साल से बदलाव किया गया है। अब मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषय के 250-250 अंकों के दो प्रश्न पत्र होंगे। नए नियमों के आधार

पर अब मेन्स परीक्षा में वैकल्पिक विषयों के दो ही प्रश्न पत्र ही होंगे जो कुल 500 अंकों के होंगे। नए बदलावों की जानकारी देते हुए संघ लोक सेवा आयोग ने 2013 के परीक्षा कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। इस साल सिविल सर्पविस की परीक्षा में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी 4 अप्रैल 2013 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी की नई

परीक्षा प्रणाली में मुख्य परीक्षा 1800 अंकों की ही होगी। नई व्यवस्था में अब समान्य अध्ययन यानी जनरल नॉलेज पेपर 600 अंकों की जगह 1000 अंकों के होंगे। 100 अंकों का अंग्रेजी कॉम्प्रिहेंसन पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि इसका स्तर

10वीं के बराबर का रखा गया है। लेकिन ये अंग्रेजी ज्ञान की अनिवार्यता दर्शाता है। यूपीएससी पोर्टल डॉट कॉम के मुताबिक समान्य अध्ययन के हिस्से में वैश्विक जरूरतों के हिसाब से नए विषय जोड़े गए हैं। 250 अंकों का नैतिकता, अंखडता और

अभियोग्यता जैसे नए संदर्भ जोड़े गए हैं जिसके सिलेबस छात्रों को समझना होगा।
क्या हैं मुख्य बदलाव
वैकल्पिक विषय की परीक्षा 500 अंकों का होगी।
पहले 1200 अंकों की होती थी जिसमें 600- 600 अंकों के दो विषय के चार पत्र होते थे। अब इसे 250- 250 अंकों के दो पत्र कर दि गए है।
सामान्य अध्ययन
पहले 600 अंकों का होता था जिसे बढ़ा कर अब 1000 अंकों का
इंटरव्यू
पहले ये 300 अंकों का हुआ करता था अब 275 अंकों का कर दिया गया है।
सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा में 100 अंकों का अंग्रेजी कॉम्प्रिहेंसन अनिवार्य कर दिया गया है।
04 अप्रैल 2013 को रात 11.59 तक भरा जा सकेगा ऑन लाइन आवेदन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+