मुंबई की झुग्गियों में आग, 8 घायल

स्थानीय युवाओं ने हालांकि फौरन लोगों को जगाया और अपने रिश्तेदारों तथा अन्य लोगों को बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। इस दौरान कई गैस सिलिंडर इसकी चपेट में आ कर फट गए और इससे नुकसान बढ़ गया।
अधिकारियों के मुताबिक, दमकल कर्मचारियों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद गुरुवार सुबह छह बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है। आठ में से मामूली रूप से झुलसे पांच लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications