'राहुल गांधी ने शादी नहीं की तो वाड्रा का होगा अगला साम्राज्‍य'

नई दिल्‍ली। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि न वो शादी करना चाहते हैं और न ही प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। सच पूछिए तो यह कहकर राहुल ने देश भर में खुद का मजाक बनवा लिया है। फेसबुक, ट्विटर समेत कई सोशल नेटवर्किंग साइट पर लोग राहुल गांधी का मजाक उड़ा रहे हैं, जबकि कई लोगों ने तो काफी अपशब्‍द भी कह डाले हैं। यहां तक लोगों ने यह तक कह डाला कि देश की राजनीति के भविष्‍य में वाड्रा परिवार का साम्राज्‍य होगा।

फेसबुक पर विवेक शर्मा लिखते हैं कि फैसला देर से लिया, लेकिन अच्‍छा लिया। वैसे प्रधानमंत्री बनने वाली बात कहने से क्‍या होता है, बन थोड़ी न जाते। मनीष सिंह लिखते हैं, "लेकिन मजे दोनों चीज के ले रहे हैं। वाह लाइफ हो तो ऐसी।"

Rahul Gandhi

वहीं ट्विटर पर भी चर्चा गर्म है। यहां पर रमेश श्रीवस्‍त (@rameshsrivats) लिखते हैं राहुल शादी नहीं करना चाहते, और पीएम नहीं बनना चाहते, ये दोनों ही बातों में वो पूर्व एवं वर्तमान प्रधानमंत्रियों से प्रेरित लगती हैं। पहली में वाजपेयी से प्रेरित हैं और दूसरी में मनमोहन सिंह से। प्रिया जेम्‍स ‏@james_priya लिखती हैं, यानी गांधी परिवार के बाद वारिस वाडरा परिवार होगा और कांग्रेस में अगला साम्राज्‍य भी उन्‍हीं का।

प्रसिद्ध लेखिका तस्‍लीमा नसरीन (@taslimanasreen) ने कहा कि मुझे राहुल गांधी का यह निर्णय अच्‍छा लगा। अच्‍छा है कि वो पुरुषवादी सोच रखने वाले भारतीयों की तरह बेटों के लिये पागल नहीं हैं।

रितुपर्णा चटर्जी (@MasalaBai) लिखती हैं, प्रिय राहुल चुनौती स्‍वीकार है... पूरे सम्‍मान के साथ।

लोगों ने किया भद्दा मजाक

राहुल गांधी के शादी नहीं करने के फैसले पर लोगों ने किस प्रकार भद्दे मजाक किये, वो भी हम आपको बता रहे हैं। फेसबुक पर सचिन पी पुरवार लिखते हैं- बाबा निराशा की कोई बात नहीं, अच्‍छे दवाखाने में दिखाओ नपुंसकता का इलाज संभव है।

@TheUnRealTimes लिखते हैं कि राहुल गांधी ने जैसे ही कहा कि वो शादी नहीं करेंगे रॉबर्ट वाडरा ने अपने घर पर जोरदार पार्टी का ऐलान कर दिया, क्‍योंकि उनके बच्‍चों का भविष्‍य सुरक्षित हो गया है। देवेंद्र पांडे (@Devendrapanday) लिखते हैं, "चलो अच्‍छा हुआ एक विशेष पार्टी का साम्राज्‍य समाप्‍त होगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+