राजा भैया पर भड़की मायावती कहा, इस्तीफा महज दिखावा

बाहुबली नेता राजा भैया पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि एफआईआर दर्ज किए जाने के बावजूद राजा भैया को गिरफ्तार नहीं किया गया। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में अपने पद से उनका इस्तीफा देना मजह एक दिखावा है। राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। उन्होंने केन्द्र सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि यूपीए सरकार को इस बारे में जल्द से जल्द कोई ठोस फैसला लेना चाहिए।
बीएसपी सुप्रीमों ने मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि मुलायम उत्तर प्रदेश चलाने में सक्षम नहीं हैं। मुलायम पर टिप्पणी करते हुए मायावती ने कहा कि जो यूपी वको संभाल नहीं सका वो देश चलाने का सपना कैसे देख सकता है। वीएसपी की तीखी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा नेता जया बच्चन ने कहा कि मायावती को प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बोलने का कोई हक नहीं है क्योंकि लोग उनका शासनकाल देख चुके है।
गौरतलब है कि कुंडा के डीएसपी जिया उल हक हत्याकांड के बाद गरमाए सियासत को देखते हुए सीएम अखिलेश यादव ने मामले की सीबीआई जांच के आदेश दे दिए है। लोगों को आक्रोश को देखते हुए भले ही मुख्यमंत्री अखिलश यादव ने जांच के आदेश दे दिए हो लेकिन अब तक राजा भैया की गिरफ्तारी नहीं हुई है और ना ही पुलिस उनसे कोई पुछताछ कर पाई है। ऐसे में यूपी की सपा सरकार पर बाहुबलियों की छाप साफ तौर पर दिखती है। दरअसल प्रतापगढ़ जिले में शनिवार शाम ग्राम प्रधान और उनके भाई की हत्या की गई थी। जिसके बाद भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया था और पुलिस क इस हमले में डीएसपी जियाउल हक की मौत हो गई। बाद में डीएसपी की पत्नी पनवीन आजाद की शिकायत पर पुलिस ने बहुबली नेता राजा भैया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications