आडवाणी का राजनाथ को सुझाव, भ्रष्टाचार से न करें समझौता

भाजपा नेता ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ माहौल है और इसका पता अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को मिले समर्थन से चलता है। उन्होंने कहा, संसद के दोनों सदनों में पार्टी ने सरकार पर इस मामले में हमला किया है, लेकिन बाहर हमारी प्रतिक्रिया निराशाजनक रही है। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री की खनन घोटाले में कथित संलिप्तता के मुद्दे से निपटने के पार्टी के तरीकों का जिक्र किया।
उन्होंने कहा, हमें स्वीकार करना चाहिए कि कर्नाटक की स्थिति से सिद्धांतहीनता के साथ निपटने के कारण हमारी छवि को आघात लगा है। हम भूल गए कि लोग किसी भी राजनीतिक पार्टी के भ्रष्टाचार से लड़ने के दावे को सिर्फ कथनी से ही नहीं बल्कि करनी से भी आंकती है और जरूरत पड़ने पर दंडात्मक कार्रवाई से भी आंकती है। उन्होंने कहा, मौजूदा राजनीतिक स्थिति को चुनौती समझा जाना चाहिए और आगामी चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए काम करिए। उन्होंने हालांकि कहा कि कांग्रेस का विकल्प प्रस्तुत करने के लिए पार्टी को मिलकर काम करना चाहिए। इस साल के आखिर में सात राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है और 2014 में लोकसभा चुनाव होना है। (आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications