महाराष्‍ट्र कांग्रेस की अंदरूनी बीमारी दूर करने पहुंचे 'डॉक्‍टर राहुल'

मुंबई। महाराष्‍ट्र कांग्रेस की हालत दिन पर दिन नाजुक होती जा रही है। असल में यहां पार्टी को अंदरूनी बीमारी जिसे हम पार्टी के अंदर चल रही अंतर-कलह कहते हैं, वो लग गई है, जिसे ठीक करने के लिये दिल्‍ली से पार्टी के उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी आये हैं। इस समय राहुल किसी डॉक्‍टर से कम नहीं हैं। पार्टी उपाध्‍यक्ष ने यहां आते ही ताबड़-तोड़ बैठकें शुरू कर दीं। बैठकों के नतीजे भी देर शाम तक आ जायेंगे, लेकिन एक सुगबुगाहट जो लगी है वो यह कि सभी कार्यकर्ताओं को 2014 के लिये तैयारी शुरू करने के सख्‍त निर्देश दे दिये गये हैं।

राहुल के दौरे से पहले अगर पार्टी के हालात पर नजर डालें तो कृपाशंकर सिंह के इस्‍तीफे के बाद से कांग्रेस की मुंबई इकाई में फूट सी पड़ गई है। इस समय माणिकराव ठाकरे प्रदेश अध्‍यक्ष हैं, लेकिन मुंबई इकाई उनके कंट्रोल से बाहर होती दिख रही है। कई सदस्‍य खफा चल रहे हैं। राहुल यह अच्‍छी तरह जानते हैं कि अगर यही हालात बने रहे तो लोकसभा में पार्टी की हार निश्चित है। यह भी कि महाराष्‍ट्र में जब तक मुंबई इकाई मजबूत नहीं होगी, तब तक जीत हासिल करना मु‍मकिन नहीं है। लिहाजा उन्‍होंने आते ही जिला अध्‍यक्षों को भी बैठक में बुलाया। खबर है कि आज शाम तक मुंबई कांग्रेस के नये अध्‍यक्ष की घोषणा वो कर सकते हैं।

Congress Vice President Rahul Gandhi

वैसे राहुल के स्‍वागत में कार्यकर्ताओं ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। दादर स्थित तिलक भवन को खब सजाया गया और जैसे ही राहुल आये उन पर फूलों की बारिश की गई। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख माणिकराव ठाकरे और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश समेत कई पदाधिकारियों ने उनका जमकर स्‍वागत किया। कांग्रेस पदाधिकारियों से मिलने के बाद राहुल मुख्‍यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे, जिसमें वो सूखाग्रस्‍त इलाकों के बारे में चर्चा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+