यूपी: गाजियाबाद में सपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्‍या

Murder
गाजियाबाद। दिल्‍ली और एनसीआर में अपराध ने इस कदर अपने पांव पसार रखे हैं कि कोई भी सुरक्षित नहीं है। क्‍या महिलाएं, क्‍या बुजुर्ग और क्‍या नेता, सभी इसके शिकार हो रहे हैं। बात गाजियाबाद की करें तो यहां कवि नगर इलाके में सत्‍तारुढ़ समाजवादी पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। नेता का नाम यशवीर यादव है। यशवीर यादव की हत्‍या के बाद से पूरे गाजियाबाद में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस इस पूरे मामले में आपसी रंजिश के एंगल से छानबीन कर रही है और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यशवीर यादव समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता संघ के नेता थे। वारदात के वक्त यशवीर यादव अपने घर से निकलकर कहीं जा रहे थे तभी बाइक पर सवार कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। जिस जगह यह वारदात हुई वो इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है। लेकिन बदमाश इतने बेखौफ थे कि दिनदहाड़े यशवीर यादव को गोली मारकर फरार हो गए। हालांकि बदमाशों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया उससे साफ जाहिर था कि वो पेशेवर थे। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

इस हादसे में यशवीर यादव का गनर जख्‍मी हो गया जिसे इलाज के लिये गाजियाबाद के कोलंबिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि स्‍थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है जिसके संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस घटना ने यूपी की लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। यूपी में समाजवादी पार्टी का ही शासन है और उनके ही नेता सुरक्षित नहीं हैं। तो आम आदमी का क्या होगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+