बिल नहीं भर सकते तो कूलर भी ना चलाओ और सिर्फ एक बल्‍ब जलाओ: शीला

Sheila Dixit
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भारी बिजली बिल का बोझ नहीं सह सकने की स्थिति में लोगों से बिजली की खपत कम करने की अपील की। रविवार को एक राजनीतिक रैली में उन्होंने कहा, यदि कोई परिवार महसूस करता है कि बिजली बिल उसके आय की सीमा से अधिक है और उसे वह वहन नहीं कर सकता, तब वह दो बल्ब की जगह एक बल्ब का इस्तेमाल करे। दो पंखों या कूलर की जगह एक से काम चलाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपभोक्ता यदि बिजली की खपत ज्यादा करते हैं, तो उन्हें हल्का बिल आने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "यदि आप 24 घंटे बिजली का इस्तेमाल करते हैं, तो आप केवल पांच घंटे का बिल नहीं दे सकते। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में मुख्यमंत्री पर बिजली वितरण की निजी कंपनियों से सांठगांठ करने और बिजली दरों में कटौती नहीं करने का आरोप लगाया था। केजरीवाल ने दावा किया था कि जब एक पूर्व ऊर्जा नियामक ने 2010 में दरों को घटाने का प्रयास किया तो पावर कंपनियों ने दिल्ली सरकार के पास गुहार लगाई। उसके बाद शीला दीक्षित ने आदेश दिया कि बिजली की दरें कम नहीं होनी चाहिए।

हालांकि इस बयान के बाद शीला दीक्षित की चारो तरफ किरकिरी शुरु हुई तो वो अपने बयान से पलट गईं। उन्‍होंने सफाई देते हुए कहा कि मीडिया ने उनके बयान को गलत ढंग से पेश किया। उन्होंने लोगों को बिजली बचाने की सलाह दी थी। हालांकि सवाल यह है कि शीला दीक्षित के दफ्तर और आवास पर 10 एसी चलें और आम आदमी एक पंखा भी चलाए। जरा संभालिएगा शीला जी, कहीं आने वाले चुनाव में बची हुई बिजली कहीं भयंकर करंट ना दे दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+