नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आतंकवादियों के हौसले इस कदर बढ़ चुके हैं कि वो आतंकी घटनाओं के निंदा करने वालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आप सुनकर चौंक जायेंगे कि आतंकियों ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी को धमकी दी है। नकवी को यह धमकी अफजल गुरु की फांसी पर बयान देने और हैदराबाद ब्लास्ट की निंदा करने पर दी गई है।
मुख्तार अब्बास नकवी ने सरकार से सुरक्षा की मांग की है। ऐसा पहली बार हुआ है जब आतंकी घटनाओं की निंदा करने पर किसी बड़े नेता को जान से मारने की धमकी दी गई हो।