मुलायम ने कहा- पाकिस्तान तो हमारा छोटा भाई है, सुधर जाएगा

मुरादाबाद में अपने भाषण में मुलायम सिंह ने कहा कि 'सीमा पर आज देश की क्या हालत है। चीन तो हमारा पुराना विरोधी है। वो पानी रोक रहा है। सीमा पर आगे बढ़ रहा है। जबकि पकिस्तान हमारा छोटा भाई है। छोटा भाई ऐसी हरकत नहीं करेगा। हमारी सत्ता और जनता जब जागरूक होगी।
जब दोनों देशो की जनता अपनी आवाज एक साथ उठायेगी तो दोनों देशो मे भाईचारा, दोस्ती होगी। इस दीक्षांत समारोह में मुलायम सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कैबिनेट मंत्री आजम खान भी मौजूद थे। गौरतलब है कि मुलायम पहले नेता नहीं हैं जिनकी जुबान से कुछ ऐसा निकला हो अब देखना यह है कि मुलायम के इस बयान के क्या सियासी मायने निकाले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications