हेलीकॉप्टर डील: एनडीए के बृजेश मिश्र पर उठी उंगली

एस पी त्यागी ने दूरदर्शन को दिये गये एक साक्षात्कार में पहले तो यह सफाई दी कि उन्हें पता तक नहीं था कि उनके चचेरे भाई हेलीकॉप्टर की दलाली कर रहे हैं। त्यागी ने कहा कि हेलीकॉप्टर के मानक तय करने में उनकी कोई भूमिका नहीं है।
त्यागी ने कहा कि हेलीकॉप्टर की ऊंचाई के लिए मानक 2003 में बदले गए। उस समय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्र थे। और उन्होंने ही ऐसा करने के लिये कहा था। हेलीकॉप्टर के मानक बदलने का अंतिम फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय से हुआ था।
त्यागी ने कहा कि इस डील के एजेंट से उनकी मुलाकात सिर्फ एक बार हुई, वो भी जब वो सेवानिवृत्त हो चुके थे। रही बात बिचौलियों से रिश्ते की, तो कार्लो नाम के एक एजेंट से उनके पुराने संबंध हैं, लेकिन इस डील के संबंध में उनसे कभी कोई बात नहीं हुई। जबकि इटली सरकार की जांच एजेंसी का दावा है कि डील के वक्त त्यागी एक नहीं बल्कि छह-सात बार कार्लो से मिले थे। जांच एजेंसी के मुताबिक त्यागी के कसिन संदीप त्यागी, जूली और डॉस्का को 70 लाख रुपए दिये गये। इस पर त्यागी का कहना है कि संदीप त्यागी को कोई धन नहीं दिया गया।
कुल मिलाकर देखा जाये तो मामला अब पेंचीदा होता जा रहा है। इस मामले में अब वाजपेयी सरकार भी लपेटे में आ गई है। देखने वाली बात यह होगी कि सीबीआई और इतालवी जांच एजेंसियां आगे चलकर इस मामले में क्या खुलासे करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications