बीमारी के बहाने आतंकियों से सांठगांठ कर रहे यासीन मलिक

Yasin Malik
नई दिल्‍ली (वनइंडिया ब्‍यूरो)। जम्‍मू-कश्‍मीर लिबरेशन फ्रंट के नेता यासीन मलिक को आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के संस्‍थापक हाफिज सईद के साथ देखकर भारत के लोगों में गुस्‍सा फूटने लगा है। लोगों ने देश के सबसे बड़े दुश्‍मन के साथ उठने-बैठने वाले मलिक का पासपोर्ट जब्‍त कर, उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्‍या आपको मालूम है, यासीन मलिक इस समय जिस पासपोर्ट के बल पर देश-दुनिया की सैर कर रहे हैं या आतंकियों के साथ मेल-मिलाप कर रहे हैं, वो उन्‍हें बीमारी के इलाज के चलते दिया गया था।

जी हां यासीन मलिक पिछले कई सालों से बीमार चल रहे हैं और इस वजह से हाल ही में यासीन दो बार लंबे समय के लिये अमेरिका भी जा चुके हैं। एक समय में आतंकवादी रहे यासीन मलिक को देश से बाहर जाने की इजाजत आसानी से नहीं मिलती है, इसके लिये उन्‍हें भारत सरकार को सूचित करना होता है, कि वो किस काम से बाहर जा रहे हैं।

अगर कागजी दस्‍तावेजों की बात करें तो यासीन मलिक इलाज कराने के लिये दुनिया के किसी भी कोने में जा सकते हैं, लिसे के लिये भारत सरकार ने उन्‍हें पासपोर्ट मुहैया कराया हुआ है। यह पासपोर्ट उन्‍हें परिवार की ओर किये गये विशेष आग्रह पर मिला। लेकिन जिस तरह वो सईद के साथ उठते-बैठते नजर आ रहे हैं, उससे यह कहना गलत नहीं होगा कि वो भारत द्वारा दी जा रही सुविधाओं का नाजायज़ फायदा उठा रहे हैं।

हम आपको बता दें कि यासीन मलिक कश्‍मीर को स्‍वतंत्र कराने के लिये शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन चला रहे हैं। यही नहीं परवेज मुशर्रफ के कार्यकाल में उन्‍होंने एक बार सरहद के नियमों को तोड़ते हुए एलओसी भी पार की थी। आगे पढ़ें- 88 फीसदी भारतीय यासीन के खिलाफ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+