कमांडो का खुलासा- ओसामा को मारने में लगे सिर्फ 3 सेकेंड

अमेरिकी पत्रिका एस्क्वॉयर को दिये गये साक्षात्कार में कमांडो ने अपने नाम का खुलासा किये बगैर उस घटना का पूरा विवरण बताया, जिसमें ओसामा मारा गया था। कमांडो ने बताया कि पाकिस्तान के एबटाबाद में ओसामा के ठिकाने का पता लगने के बाद दो मई, 2011 को चलाए गए अभियान में उसने लादेन को तीन बार गोली मारी थी।
कमांडो ने कहा है, "ओसामा ने जैसे ही मुझे देखा, वो घबराया हुआ नजर आ रहा था। उसकी ऊंचाई मेरे अनुमान से अधिक थी। मैंने जब रात के अंधेरे में ओसामा के घर की तीसरी मंजिल पर प्रवेश किया तो उस वक्त वो अपनी सबसे छोटी पत्नी के कंधों पर हाथ रखकर आगे बढ़ रहा था। मुझे देखते ही उसने पास में रखी एके-47 रायफल उठाने के प्रयास किये।"
कमांडो ने कहा, "इससे पहले कि वो बंदूक तक पहुंचता मुझे उसे माथे पर गोली मारनी पड़ी।" कमांडो ने कहा, "उसी समय मैंने उसके माथे पर उसे दो बार गोली मारी। दूसरी गोली लगने के बाद वह गिर पड़ा। जब वह अपने बिस्तर के सामने फर्श पर गिर पड़ा तो एक और गोली उसके सीने पर मारी। वह मर चुका था। हिल-डुल नहीं रहा था। उसकी जीभ बाहर निकल आई थी। मैंने उसे अंतिम सांस लेते देखा।"
पत्रिका को दिये गये साक्षात्कार में कमांडो ने बताया, "इस काम को अंजाम देने में मुझे सिर्फ 15 सेकंड लगे। लेकिन सर्वाधिक डराने वाले क्षण इससे पहले के थे, जब मुझे पता चला कि इस अभियान में इस्तेमाल किया गया एक स्टेल्थ ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर ओसामा के आवासीय परिसर में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मुझे लगा कि अब ओसामा के साथी आकर मुझे मार देंगे।"
अमेरिकी नौ सेना का यह कमांडो हालांकि आज अपने ही देश में उपेक्षित महसूस कर रहा है। कमांडो को लगता है कि जिस सेना को उसने लम्बे वर्षो तक सेवा दी, उसने उसे उपेक्षित छोड़ दिया है। पत्रिका ने जब इन तथ्यों को अमेरिकी नौसेना के सामने रखे, तो नौसेना ने कहा कि इस ऑपरेशन से जुड़ी किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं कर सकते। और यह कहना कि कमांडो उपेक्षित जीवन जी रहा है, पूरी तरह निराधार है। आगे पढ़ें- बीवी को खुश करने के लिये लादेन करता था वियाग्रा का सेवन।












Click it and Unblock the Notifications