देश के दुश्‍मन से यासीन की दोस्‍ती, पासपोर्ट हो सकता है रद्द

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। कश्‍मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक और मुंबई आतंकी हमले (26/11) के मास्‍टर माइंड हाफिज सईद को एक मंच पर साथ होने की तस्‍वीर सामने आने पर देश की सियासत में भूचाल आ गया है। खबरों की मानें तो सरकार ने यासीन मलिक को अपने राडार पर ले लिया है और उसका पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रही है। सोमवार को जब इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे से पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि 'मैं इस मामले पर गौर करुंगा'। साफ शब्‍दों में क‍हा जाये तो सबसे बड़ा मामला यह है कि भारतीय पासपार्ट पर हाफिज सईद से मिलना कितना घातक हो सकता है इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

मालूम हो कि संसद हमले का मास्‍टर माइंड अफजल गुरु को फांसी दिये जाने के विरोध में यासीन मलिक ने इस्‍लामाबाद में भूख हड़ताल किया था। इस हड़ताल के दौरान आतंकियों का आका और लश्‍कर चीफ हाफिज सईद भी मंच पर मौजूद था। दोनों की फोटो सामने आने के बाद उनके करीबी रिश्‍तों की चर्चा शुरु हो गई है। वहीं यासीन मलिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग तेज़ हो गई है।

Kashmiri separatist leader Yasin Malik

भाजपा ने कहा है कि अफजल को देर से फांसी देकर यूपीए सरकार भले ही अपनी पीठ थपथपा रही है लेकिन ये आतंकवाद पर उसकी ढ़ुलमुल नीति का नतीजा है कि देश में रहने वाला एक शख्स, देश का पासपोर्ट लेकर, देश के सबसे बड़े दुश्मन के साथ मंच साझा कर रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि यह ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी कश्‍मीरी नेता ने हाफिज सईद से मुलाकात की हो। इससे पहले भी बीते साल दिसंबर में मीरवाइज उमर फारुख के नेतृत्व में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी पाकिस्तानी यात्रा के दौरान हाफिज सईद और हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सईद सलाहुद्दीन से मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+