अफजल को फांसी से कश्‍मीर में तनाव, फेसबुक पर भी नजर

श्रीनगर/दिल्‍ली। संसद हमले के मास्‍टरमाइंड अफजल गुरु को फांसी दिये जाने की खबर आते ही जम्‍मू-कश्‍मीर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। प्रशासन ने कश्मीर घाटी के सभी बड़े शहरों में कर्फ्यू लागा दिया है। जगह-जगह पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान तैनात हैं और आम लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। केबल टीवी, इंटरनेट और मोबाइल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की अफवाह नहीं फैलायी जा सके। यही नहीं फेसबुक एवं ट्विटर पर भी नजर रखी जा रही है।

केंद्र एवं जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार की साइबर क्राइम टीमें इस समय खास तौर से फेसबुक पर खास नजर बनाये हुए है, ताकि कोई भी व्‍यक्ति भड़काऊ कमेंट, पोस्‍ट या ट्वीट न करे। यदि कोई ऐसा करे तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, राज्य के कनिष्ठ गृहमंत्री सज्जाद किचलू और राज्य पुलिस महानिदेशक अशोक प्रसाद ने कानून-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार सुबह जम्मू से श्रीनगर पहुंचे। मुख्‍यमंत्री ने मीडिया से कहा कि उन्‍हें इस बात की सूचना कल रात ही मिल गई थी कि अफजल को फांसी दी जानी है, लिहाजा जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार ने पहले से ही सारे इंतजाम कर लिये थे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

उधर हुर्रियत कांफ्रेंस के नरमपंथी धड़े के नेता मीरवाइज उमर फारूक ने अफजल की फांसी पर चार दिन का शोक घोषित किया है। मीरवाइज के सचिव शाहिद-उल-इस्लाम ने आईएएनएस से कहा, "हमने अफजल की फांसी पर चार दिन का शोक घोषित किया है। हमने उसका शव उसके परिवार को तत्काल सौंपने की मांग की है।"

उन्होंने कहा कि मीरवाइज इस वक्त दिल्ली में हैं और जल्द श्रीनगर लौटेंगे। वरिष्ठ अलगाववादी नेता और हुर्रियत के अध्यक्ष सैयद अली गिलानी भी दिल्ली में हैं। खबर है कि गिलानी और मीरवाइज को गिरफ्तार कर नजरबंद कर दिया गया है।

बजरंग दल में खुशी की लहर

फांसी की खबर आने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने शनिवार को मिठाइयां बांटी और पटाखे छोड़े। दोनों संगठनों के समर्थकों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर मिठाईयां बांटी। बंजरंग दल की दिल्ली इकाई के प्रमुख शिव कुमार ने कहा, "यह फैसला और पहले लिया जाना चाहिए था। हम यह जानना चाहते हैं कि सरकार ने इस फैसले के लिए इतना समय क्यों लगाया? हम बेहद खुश हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+