तालिबान से उठा पश्चिमी विक्षोभ, दिल्ली पर बरपाया कहर
नई दिल्ल्ी (वनइंडिया ब्यूरो)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को बारिश ने अपना कहर बरपाया, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। इस रिकॉर्ड तोड़ बारिश की वजह जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी नहीं, बल्कि तालिबान से उठा पश्चिमी विक्षोभ है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में कल सुबह से आज दोपहर तक 46 मिलीमीटर बारिश हुई, जो फरवरी के लिये एक रिकॉर्ड है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस बारिश ने पिछले छह सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। दिल्ली में पहली बार जाड़े के मौसम में इतनी तेज बारिश हुई है। इससे पहले साल 2007 में शहर में 40.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई थी। मौसम विभाग ने बताया कि यह विक्षोभ तालिबान से उठा। उसके बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान के रास्ते भारत में दाखिल हुआ।

ट्रैफिक विभाग को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह जलभराव और बारिश के कारण ट्रैफिक जाम हो गया है। लक्ष्मी नगर, नजफगढ़, महरौली, बदरपुर आदि कई इलाकों में जाम लगा है। धौला कुंआ, नेहरू प्लेस, शक्ति नगर, रोहिणी, आईएसबीटी, कश्मीरी गेट, विकास मार्ग, आईटीओ समेत कई स्थानों पर यातायात बुरी तरह बाधित हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार तक ऐसा ही मौसम रहेगा। पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से तेज हवाएं जारी रहेंगी। साथ ही मूसलाधार बारिश होगी।
अन्य राज्यों का हाल
हरियाणा के नारनौल व करनाल में क्रमश: 30 व 23.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। अंबाला व हिसार में भी बारिश हुई। वहीं पटियाला में 13.6 मिलीमीटर बारिश हुई। अमृतसर व लुधियाना में भी बौछारें पड़ीं। चंडीगढ़ में 11.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। यहां बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही थीं। आकाश पर बादल छाए हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी जारी है। बर्फ बारिश की वजह से शिमला व मनाली के ऊपरी हिस्सों से सड़क सम्पर्क टूट गया है। हिंदुस्तान-तिब्बत रोड पर बर्फ की मोटी चादर बिछी है। किन्नौर, शिमला के नरकांडा, कुमारसेन, खारापठार, कोटखाइ, रोहरू व चौपाल का सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है।












Click it and Unblock the Notifications