भाजपा ने शकील को खिलाफ सोनिया गांधी को चिठ्ठी लिखी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शकील अहमद ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को पाकिस्तानी क्या कहा? बवाल मचना लाजिमी था। जहां सोमवार को भाजपा के कद्दावर नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अगर आडवाणी पाकिस्तानी हैं तो फिर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री आई के गुजराल कहां से आये थे वो भी तो पाकिस्तानी थे।

तो वहीं एमपी के पीडब्ल्यूडी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी को चिठ्ठी लिखकर शकील अहमद की शिकायत की है। कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी चिठ्ठी में लिखा है कि पाकिस्तानी कहकर शकील अहमद ने ना केवल आडवाणी का मजाक उड़ाया है बल्कि उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भी मजाक उड़ाया है। इसलिए शकील को उन्हें दंडित करना चाहिए।

मालूम हो कि लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म सिंध प्रांत के कराची में हुआ था, जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान का हिस्सा बन गया। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता शकील अहमद ने भाजपा के कभी पीएम इन वेटिंग रहे लालकृष्ण आडवाणी पर विवादास्पद टिप्पणी करते हुएएक जनसभा में कहा था कि आडवाणी सत्ता के लालच में भारत आए हैं। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान में जन्मे आडवाणी हिन्दुओं की सेवा के लिए नहीं बल्कि सत्ता की लालच में पाकिस्तान छोड़कर भारत आए थे।

वो जन्मजात पाकिस्तानी थे हैं और हमेशा रहेंगे तभी तो उन्होंने जिन्ना की मजार पर जाकर उनके कसीदे पढ़े थे। शकील अहमद ने कहा था कि वो पाकिस्तान में ही जन्मे, वहीं पढ़ाई भी की लेकिन जब कानून पढ़ने मुंबई आए तो उन्हें यहां की सत्ता से लालच हो गया और वो यहीं बस गए।

अगर वो हिंदुओ के इतने सगे थे तो उन्हें पाकिस्तान में रह कर हिंदुओं की सेवा करनी चाहिए थी। देखना दिलचस्प होगा कि सोनिया गांधी और कांग्रेस भाजपा को अब क्या जवाब देते है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+