शिल्‍पा शेट्टी को करारा झटका, राजस्‍थान रॉयल्‍य पर 100 करोड़ का जुर्माना

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। प्रवर्तन निदेशालय ने बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल टीम राजस्‍थान रॉयल्‍स की मालकिन शिल्‍पा शेट्टी को करारा झटका दिया है। टीम पर फॉरेन एक्‍सचेंज मैनटीनेंस एक्‍ट (फेमा) के उल्‍लंघन का आरोप लगा है। ईडी ने फेमा के तहत शिल्‍पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा की कंपनी जयपुर आईपीएल क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड (जेआईपीएल) के ऊपर 100 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

मालूम हो कि प्रवर्तन निदेशालय ने अप्रैल 2011 में जेआईपीएल, इसके निदेशक और विदेशी साझीदारों को कई कारण बताओ नोटिस भेजा था। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने फेमा के अन्‍तर्गत इस कंपनी में विदेशी पैसे के कई अवैध ट्रांजेक्‍शन देखे हैं।

shilpa shetty

कई निवेश तो कंपनी बनाने से पहले ही किए गए हैं. साथ ही इस कंपनी में पैसों के कई अवैध लेने-देन दिखाई दिए हैं। साथ ही इस कंपनी में पैसों के कई अवैध लेने-देन दिखाई दिए हैं।ईडी ने 100 करोड़ रुपये के जुर्माने में 50 करोड़ रुपये जेआईपीएल और इसके निदेशक पर, 34 करोड ईएम स्‍पोर्टिंग होल्डिंग पर और 14.5 करोड रुपये मेसर्स एनडी इंवेस्‍टमेंअ पर लगाया है। खास बात यह है कि सभी को जुर्माना भरने के लिये म‍हज 45 दिनों का समय दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+