कुंभ में क्‍या-क्‍या कर रहे हैं विदेशी पर्यटक

इलाहाबाद। इलाहाबाद में चल रहे कुंभ मेले में विदेशी सैलानियों का आना-जाना लगातार लगा हुआ है। खास बात यह है कि ये लोग महज पर्यटक के रूप में मेले का लुत्‍फ उठाने नहीं आ रहे हैं, बल्कि यहां आकर कई तरह के रचनात्‍मक कार्य कर रहे हैं। कई तो योग एवं अध्‍ययन के साथ-साथ हिन्‍दू रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं।

यहां आये हुए विदेशी सैलानियों के लिये प्रदेश सरकार ने विशेष व्‍यवस्‍था की है। उन्‍हें यहां आकर पहले काउंटर रजिस्‍ट्रेशन कराना होता है। उसके बाद वो चाहें तो होटल में रुक सकते हैं, या फिर शिविर में भी। हालांकि अभी तक अधिकांश विदेशी सैलानी शिविरों में रात बिताते हुए ही दिखे। कनाडा से आयीं जेसिका हिल ने वनइंडिया से बातचीत में कहा कि उन्‍होंने इससे पहले इतना बड़ा जनसैलाब कभी नहीं देखा। वो चाहती हैं कि खुद भी इस आयोजन का हिस्‍सा बनें, इसीलिये वो शिविर में ही रुकी हैं।

वहीं गंगा ऐक्‍शन कमेटी से भी कई विदेशी पर्यटक जुड़ गये हैं, जो खास तौर से गंगा नदी की साफ-सफाई में जुटे हुए हैं। इस कमेटी से जुड़ने के बाद ये लोगों में जागरूकता के साथ-साथ गंगा नदी की सफाई कार्यक्रम में भी हिस्‍सा लेते हैं। पूजन अर्चना के दौरान भी आप यहां सैंकड़ों विदेशी सैलानियों को पूजन करते देख सकते हैं।

कुंभ में विदेशी पर्यटक

कुंभ में विदेशी पर्यटक

तस्‍वीर में द‍ेखिये कितनी श्रद्धा के साथ यह विदेशी महिला शिवलिंग पर दूध चढ़ा रही है। भगवा वस्‍त्रों के ऊपर यह महिला भगवा रंग का स्‍वेटर भी पहनी है।

योग आसन करते विदेशी

योग आसन करते विदेशी

यहां आप देख सकते हैं किस तरह विदेशी सैलानी सुबह-सुबह योग कर रहे हैं। ऐसा नजारा संगम के तट पर हर रोज देखने को मिल रहा है। इसमें सैंकड़ों लोग एक साथ योग करते हैं।

गंगा नदी की सफाई

गंगा नदी की सफाई

आप देख सकते हैं किस तरह विदेशी सैलानी यहां के साधुओं के साथ मिलकर गंगा नदी की सफाई कर रहे हैं।

डुबकी लगाते विदेशी

डुबकी लगाते विदेशी

यहां के लोगों के साथ मिलकर विदेशी सैलानी इस प्रकार डुबकी लगाते हैं। डुबकी लगाते वक्‍त ये लोग भोलेनाथ और गंगा मैया के जयकारे लगाते हैं।

योग आसन करते विदेशी

योग आसन करते विदेशी

यहां आप देख सकते हैं किस तरह विदेशी सैलानी सुबह-सुबह योग कर रहे हैं। ऐसा नजारा संगम के तट पर हर रोज देखने को मिल रहा है। इसमें सैंकड़ों लोग एक साथ योग करते हैं।

हवन करते विदेशी सैलानी

हवन करते विदेशी सैलानी

विदेशी यहां आते हैं तो पूरी तरह हिन्‍दू रीति-रिवाजों में डूब जाते हैं। आप देख सकते हैं कि ये लोग यहां पूरी लगन के साथ हवन कर रहे हैं।

विदेशी यहां आते हैं तो पूरी तरह हिन्‍दू रीति-रिवाजों में डूब जाते हैं। आप देख सकते हैं कि ये लोग यहां पूरी लगन के साथ आरती कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+