यूपीए के राज में सुरक्षित नहीं सरहदें- राजनाथ
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने एक बार फिर यूपीए सरकार पर धावा बोल दिया है। उन्होंने आर्थिक तंगी पर उंगली उठाई और फिर कहा कि यूपीए के राज में हमारी सरहदें सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बार-बार युद्ध-विराम तोड़ रहा है और यूपीए उसे पुचकारने में जुटी हुई है।
राजनाथ ने कहा कि मुंबई आतंकी हमले के वक्त इसी यूपीए ने कहा था कि जब तक मुंबई के साजिशकर्ता पकड़े नहीं जाते, तब तक पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं करेंगे। तो अब ये बार-बार उनके विदेश मंत्री या आंतरिक मामलों के मंत्री को यहां क्यों बुलाया। फिर क्यों बार-बार पाकिस्तान से मैत्रीय संबंध बढ़ाने की बात यूपीए सरकार करती है।

इससे पहले राजनाथ ने कहा कि यूपीए के राज में देश आर्थिक मामले में काफी पिछड़ गया है। पीएम उम्मीदवार पर राजनाथ ने कहा कि कोई पीएम उम्मीदवारी के लिये दावा पेश नहीं करता है। रही बात नरेंद्र मोदी की तो इसमें कोई शक नहीं कि मोदी काफी लोकप्रिय हैं।
उन्होंने कहा कि रही बात जदयू से संबंधों की तो दोनों पार्टियों के बीच संबंध बहुत मधुर हैं और मधुर रहेंगे। पीएम पद के उम्मीदवार का चयन भी सहयोगी दलों से सलाह मश्विरा लेने के बाद ही तय किया जायेगा। फिलहाल अभी ऐसा कोई अभियान नहीं चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications