प्रेम विवाह अनैतिक अब बीबी को बोलो दीदी!

panchayat
हिसार। हरियाणा हमेशा से कट्टर जाट कानूनों के लिए खबरों में रहा है। अपनी तालिबानी छवि के लिए विख्यात इन जाटों ने इस बार तो हद ही कर दी। ये लोगों ने गांव के एक युवक पर अपनी ही बीबी को बहन बनाने के लिए दवाब डाल रहे हैं। बिठमंडा गांव के रहने वाले ज्योति प्रकाश ने पुलिस आईजी को आवेदन लिखकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उसने कहा है कि गांव के कुछ लोग और सरपंच उसपर दबाव डाल रहे है कि वो अपनी पत्नी को बहन बना ले।

दरअसल ज्योति ने 8 महिने पहले रोहतक की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। एक ही गोत्र के होने के कारण पंचों ने उसे गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया। अपनी जान का डर मानते हुए ज्योति ने घर तो छोड़ दिया लेकिन घर छोड़ने के बावजूद भी उसकी परेशानी कम नहीं हुई। एक ही गोत्र के होने की वजह से पंचायत ने युवक को फरमान सुनाते हुए कहा है कि वो अपनी पत्नी को बहन मान ले और उसके साथ पति-पत्नी वाले सारे संबंध खत्म कर ले। पंचायत ने ज्योति को गांव छोड़ने का आदेश दिया है और कहा है कि अगर वो गांव में घुसने की कोशिश करेगा तो उसे मार दिया जाएगा।

जाटों के समगोत्री विवाह से नाराजगी जगजाहिर है। ऐसे में गांववालों की इस धमकी के बाद ज्योति ने इसकी शिकायत पुलिस आईजी समेत मनवाधिकार आयोग, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक से की है। वही इस मसलें पर बोलते हुए पंचायत ने इसे युवक और उसके परिवार के बीच का विवाद बताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया है। इससे पहले भी जाटों ने समगोत्री विवाद और अन्तर्जातीय विवाद को लेकर कई बार तालिबानी फरमान सुनाए है, लेकिन आज तक इनपर कोई कार्रवाई नहीं हई। सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें उनके फैसलों के लिए फटकार लगाते हुए कहा था कि वो भी इसी देश के अदंर आते है ऐसे में उनका अलग से कोई कानून नहीं चल सकता। लेकिन अपनी सभ्यता और संस्कृति के नाम पर जाट समुदाय के लोग इस तरह के फैसले सुनाते रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+