शीला दीक्षित के चलते महंगी हो रही है बिजली: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बिजली के दाम को घटाने की सिफारिश शीला सरकार ने नहीं मानी। केजरीवाल ने सबूतों के साथ यह दावा किया कि 4 मई 2010 को शीला दीक्षित ने बिजली की कीमत कम करने के आदेश को रोक दिया था। केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि दिल्ली में बिजली कंपनियों को 3577 करोड़ का फायदा हुआ है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डीआईआरसी के पूर्व डायरेक्टर बृजेंद्र सिंह ने बिजली के दाम घटाने की सिफारिश की थी। उन्होंने 23 फीसदी दाम घटाने की सिफारिश की थी, लेकिन शीला दीक्षित ने दाम घटवाने का आदेश रुकवा दिया। केजरीवाल ने रेगुलेटरी कमीशन के चेयरमैन बिजली कंपनियों के एजेंट करार दिया। उन्होंने कहा कि टाटा-अंबानी की कंपनियां घपला कर रही हैं। जबकि दिल्ली में आधी कीमत पर बिजली दी जा सकती है। उन्होंने बिजली कंपनियों पर मुनाफा और राजस्व छिपाने का भी आरोप लगाया।
इस बार भी केजरीवाल ने रिलायंस कंपनी के मालिक अनिल अंबानी को भी आड़े हाथों लिया। बिजली में घालमेल करने का आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा कि अनिल अंबानी पर तो धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications