कुंभ में नागा साधुओं के लिये 27 हजार कुंतल अनाज

इलाहाबाद। कुंभ मेले में देश के कोने-कोने से आ रहे नागा साधु आपको भले ही डरावने लगें, लेकिन उत्‍तर प्रदेश सरकार के लिये ये इस समय के सबसे बड़े और विशिष्‍ट मेहमान के समान हैं। सरकार ने उनके रहने और आने-जाने के साथ-साथ खाने-पीने का भी बेहतरीन इंतजाम किया है। यह सुनकर आप शायद चौंक जायें कि सरकार ने कल्‍पवासियों के लिये 27 हजार कुंतल अनाज गोदाम में भर दिया है। जिसमें आटा, चावल, चीनी, गेहू, दाल, आदि शामिल हैं।

सभी कल्‍पवासी साधुओं को कार्ड वितरित किये जा रहे हैं, जिनके आधार पर उन्‍हें अनाज मुहैया कराया जाता है। कुंभ मेला में 14 सेक्टरों में अखाड़ों/संस्थाओं के साथ-साथ कल्पवासी स्थापित हो चुके हैं। कुंभ मेला के जिलापूर्ति अधिकारी आरआर शुक्ला ने बताया कि 27-01-2013 को अचानक आये हुए कल्पवासियों की संख्या में वृद्धि हो जाने के कारण राशन कार्ड निर्गत किये जाने हेतु दबाव बढ़ गया है। प्रयास यह किया जा रहा है कि यथाषीघ्र सभी कल्पवासियों के राशन कार्ड नियमानुसार निर्गत कर दिये जाये। सभी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी क्षेत्रों में राशन कार्ड का लाभ निर्धारित करके प्रति-दिन उसकी मानीटरिंग करें। पूरे मेला क्षेत्र में 205 लेखपालों को राशन कार्ड बनवाने के लिए लगाया गया है। जो लगातार राशन कार्ड बना रहे हैं।

Naga Sadhus in Kumbh Mela

उन्होंने बताया कि 29 जनवरी तक कुल 39287 राशन कार्ड जारी हो चुके हैं। जिसमें सेक्टर 1 में 230, 2 में 168, 4 में 1012, 5 में 604, 6 में 1997, 7 में 2575, 8 में 3088, व 9 में 7162, 10 में 5442, 11 में 2110, 12 में 711, 13 में 947, 14 में 261 कार्ड जारी हो चुके हैं। सभी कार्डधारकों को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध हो इसके लिए सभी सेक्टरों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की 125 दुकाने खुली हैं जहां से कार्डधारकों को प्रातः 8 बजे से 5 बजे तक चीनी, आटा, मिट्टी का तेल, चावल निर्धारित दर पर कार्डधारकों को दिया जा रहा है।

सभी सेक्टर कार्यालय हेतु अब तक कुल 9205.05 कुंतल आटा, 7637 कुंतल चावल, 8320.10 कुंतल चीनी, 312.00 कुंतल गेहूं का परमिट गोदामों हेतु जारी किया जा चुका है। सरकार ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो और खाद्यान्‍न सामग्री उपलब्‍ध करायी जायेगी।

कुकिंग गैस आदि से आग के बचाव हेतु सेक्टर वार बनायी गयी चेकिंग टीम के विषय में उन्होंने बताया कि टीमें संस्थाओं, शिविरों का निरीक्षण कर रहे हैं और जहाँ खराब पाइप आदि मिल रहे हैं उन्हे बदलवाया जा रहा है। मेले में 14.2 किलों के कुल 1696 नये कनेक्‍शन, 4275 सिलेंडरों का रिफिल एवं 19 किलों के 237 नये कनेक्‍शन एवं 1486 सिलेंडरों को रिफिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+