मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं मुलायम सिंह यादव: भाजपा

सिंह ने कहा कि इसी वातावरण में मुलायम सिंह द्वारा 2014 के चुनावों के बाद तथाकथित तीसरे मोर्चे की सरकार बनने की यह सोचना मुंगेरी लाल के सपने देखने के समान है। उत्तर प्रदेश की सत्ता तो सपा सम्भाल नही पा रही है पूरे देश पर सत्ता करने के सुनहरे सपने देख रही है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह जी के लिए यही उचित होगा कि प्रदेश की जनता के विश्वास का सम्मान करें और प्रदेश की जनता को सुशासन देकर रोजगार युक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध व आतंकवाद पोषक ताकतों से मुक्ति कराने का ईमानदारी से प्रयास करें।
मालूम हो कि अभी कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी सपा राज में कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान उठाया था। उन्होंने कहा था कि ज्यों-ज्यों समय बीत रहा है त्यों-ज्यों समाजवादी पार्टी की सरकार का चेहरा बेनकाब होता जा रहा है। सपाई गुंडई कर रहे है। पुलिस अफसर वर्दी पहन कर सपा नेता के पैर छू रहे है। ऐसे में पीडि़त अपनी फरियाद लेकर कहां जाये? मंत्री विधायक व सपा कार्यकर्ता जिलापंचायत और सहकारी बैंको के चुनाव में दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं की निर्मम पिटायी कर रहे है। न्यायालय के हस्तक्षेप से मुकदमें लिख तो लिए जा रहे है लेकिन अभियुक्त बेखौफ घूम रहे है।












Click it and Unblock the Notifications