हेमराज का सिर काटने वाले आतंकी अनवर को पाक ने दिया 5 लाख का इनाम

खुफिया विभाग के सूत्रों से पता चला है कि आईएसआई ने बॉर्डर एक्शन टीम के जरिये इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था। इस टीम में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद को शामिल किया गया था। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि लश्कर ने सिर काटने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम भी दिया था। मालूम हो कि पुंछ के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर हमला किया कर था। इस गोलाबारी में भारत के दो जवान शहीद हो गये थे। उसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने शवों के साथ काफी बुरा बर्ताव किया था।
वो शहीद हेमराज सिंह का सिर काट अपने साथ ले गये थे। अंग्रेजी अखबार 'हिन्दुस्तान टाइम्स' के मुताबिक खुफिया विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अभी इस रिपोर्ट की पुष्टि बाकी है इसलिए ज्यादा डिटेल नहीं बता सकते। पाकिस्तानी आर्मी 'बॉर्डर ऐक्शन टीम' को भारत के खिलाफ आतंकी कार्रवाई के लिए एक राणनीतिक टूल की तरह इस्तेमाल कर रही है। बैट (बॉर्डर ऐक्शन टीम) ही आतंकियों के लिए भारत के खिलाफ तमात तरह की रणनीति तैयार करती है। एक न्सूज चैनल की मानें तो लश्कर के उस आतंकी का नाम अनवर खान है जिसने हेमराज की हत्या के बाद उसका सिर काटा और फिर सिर को अपने साथ ले गया।












Click it and Unblock the Notifications