आयकर अधिकारियों की मांग, माफी मांगे नितिन गडकरी

former BJP chief Nitin Gadkari
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले नाटकिय ढंग से उनकी अध्‍यक्ष पद की कुर्सी चली गई और अब विवादास्‍पद बयान पर आयकर अधिकारियों ने उनसे माफी मांगने को कहा है। भारतीय राजस्‍व सेवा (आईआरएस) एसोसिएशन ने मांग की है कि अधिकारियों के खिलाफ धमकी भरी भाषा के इस्‍तेमाल करने के मामले में नितिन गडकरी तुरंत माफी मांगे।

कथित धमकी के खिलाफ पर अधिकारियों के लामबंद होने से मामला और तूल पकड़ता नजर आ रहा है। मालूम हो कि गड़करी ने नागपुर में अपने संबोधन में आयकर विभाग को धमकी देते हुए कहा था कि भाजपा की सरकार आई तो कहां जाओगे? उस वक्‍त तो ना सोनिया गांधी होंगी और ना ही पी चिदंबरम। नितिन गडकरी ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया था और ललकारते हुए कहा कि यूपीए, कांग्रेस ने मेरे खिलाफ तमाम साजिशें रचीं लेकिन मैं भी मर्द आदमी हूं अंत तक संघर्ष करुंगा, तुम्‍हे जो करना है कर लो।

इसी क्रम में गडकरी ने कहा था कि भाजपा अध्‍यक्ष रहते हुए उन्‍हें मर्यादा में रहना पड़ता था मगर अब वो इस बंधन से आजाद हैं। उन्‍होंने कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि कांग्रेस में एक ही मालकिन है बाकी सब नौकर हैं। गडकरी ने कहा मुझे मालूम है कि नागपुर, पुणे और दिल्ली में बैठकर आयकर अधिकारी क्या कर रहे हैं, मेरे और पार्टी के साथ सहानुभूति रखने वाले ऑफिसर भी हैं, जो हमें बताते हैं कि कौन मेरे खिलाफ काम कर रहे हैं। अब यह मामला लगातार गरमाता जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+