कर्ज चुकाने के लिये मां ने साढ़े छह लाख में 11 साल की बेटी को बेचा

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंसानियत और ममता को शर्मसार करने वाली यह वारदात राजस्थान के टोंक जिले की है। लड़की की मां झालावाड़ की रहने वाली है। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां ने पंचायत के उस पर लगाए साढ़े चार लाख रुपए के जुर्माने को चुकाने के लिए अपनी ही बेटी को बेचने का फैसला किया था। पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी को सवाई माधोपुर में एक व्यक्ति के यहां 'नाते' बैठा दिया था। मालूम हो कि नाता राजस्थान में शादी की एक प्रथा है। इस प्रथा में पुरुष महिला के बदले कुछ पैसा देकर शादी कर लेता है।
इसके कुछ ही दिनों बाद वो अपनी बेटी को वापस लेकर आ गई जिसे पंचायत ने गलत बताया। पंचायत ने इस मामले में महिला पर आर्थिक दंड लगा दिया। इस दंड को भरने के लिये महिला ने अपनी बेटी को दोबारा 6.5 लाख में बेच दिया। पुलिस को मिले दस्तावेज के मुताबिक सौदा साढ़े छह लाख में तय हुआ जिसकी पहली किश्त दो लाख रुपए 16 दिसंबर को दी गई। बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसे मुंबई में बेचने के बात की जा रही थी तभी वो भाग निकली। फिलहाल लड़की को बालिका-गृह में रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications