टोल फ्री हुआ नोएडा डीएनडी फ्लाईवे

जिसकी वजह से आए-दिन डीएनडी पर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसी समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने पीक आवर के दौरान डीएनडी को टोल फ्री करने का फैसला लिया है। एसएसपी के इस आदेश के बाद डीएनडी प्रबंधन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सूत्रों की माने तो प्रबंधन प्रशासन के इस फैसले से खासा नाराज है। प्रशासन के इस फैसले के बाद डीएनडी को लाखों का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
डीएनडी की कमाई का अधिकांश हिस्सा पीक आवर के दौरान ही आता है, ऐसे में अगर डीएनडी को व्यस्त समय में टोल फ्री किया जाता है तो क्या डीएनडी प्रबंधन अपने नुकसान को टोल टैक्स की राशी बढ़ाकर पूरा करेंगा?












Click it and Unblock the Notifications