हेडली को दी गई सजा नाकाफी: सलमान खुर्शीद

भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने कहा है कि हेडली को अभी जो सजा दी गई है। वह अमेरिकी नागरिकों को मारे जाने के कारण मिली है। मुंबई हमलों में 165 लोग मारे गये थे। उसकी सजा मिलना अभी बाकी है। सलमान खुर्शीद के अनुसार हेडली को भारत में इससे भी कड़ी सजा मिलती। उन्होने कहा कि हम अमेरिका से आगे भी हेडली के सौंपने की मांग करते रहेंगे। अमेरिका ने अपनी कानून व्यवस्था के मुताबिक उसे सजा दी है। हम अपने कानून के अनुसार सजा देने के लिए उसकी मांग करते रहेंगे।
गृह सचिव आर के सिंह ने कहा है कि हे्डली को प्रत्यर्पित किये जाने का फैसला अमेरिका के साथ हुआ था। जिससे हमारा कोई सम्बंध नहीं हैं। हम हेडली को प्रत्यर्पित किये जाने की मांग को आगे बढ़ायेंगे और हम उसे कठोर सजा देना चाहते हैं।
कांग्रेस के ही एक अन्य नेता मनीष तिवारी ने कहा है कि मुंबई हमले में मारे गये लोगों को इंसाफ तभी मिल सकता है जब हेडली को भारत के कानून के मुताबिक सजा मिले। मुंबई हमला भारत पर किया गया अब तक का सबसे भयावह हमला था। हेडली को 2009 में गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications