मोदी हैं पीएम पद की पहली पसंद: सर्वे

साल 2014 के लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट अभी से शुरू हो चुकी है। जहां कांग्रेस ने राहुल गांधी को अपनी पार्टी का उपाध्यक्ष बनाकर इशारा दिया है कि वो साल 2014 का चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ेंगे तो वहीं भाजपा में अभी तक मोदी को लेकर सहमती नहीं बन पायी है बावजूद इसके लोगों के लिए गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी ही पीएम पद की पहली पसंद है। यह कहना है इंडिया टुडे और एसी नील्सन सर्वे का।

जिसमें 36 फीसदी वोटरों ने मोदी के पक्ष में वोट दिये हैं तो वहीं 22 प्रतिशत वोट राहुल गांधी को मिले है जबकि 6 प्रतिशत लोगों ने लालकृष्ण आडवाणी को भी वोट किया है। यहीं नहीं 5 प्रतिशत लोगों की नजर में भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज देश की पीएम बनने के लायक है।

सर्वे के 5 प्रतिशत लोग यह भी कहते हैं कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को पीएम बनना चाहिए जबकि वर्तमान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को केवल 4 प्रतिशत लोगों ने वोट किया है। यूपी की पूर्व सीएम मायावती को तीन फीसदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 2 प्रतिशत और सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को 2 प्रतिशत वोट मिला है।

यानी लोगों के वोट के मुताबिक पीएम पद के लिए मोदी पहले, राहुल गांधी दूसरे, आडवाणी तीसरे, सुषमा स्वराज चौथे, सोनिया गांधी पांचवे, मनमोहन सिंह छठें,मायावती सातवें, नीतीश कुमार आठवें और मुलायम सिंह नौंवे स्थान पर है।

देखते हैं कि सर्वे की यह रिपोर्ट आने वाले दिनों में कितनी सही साबित होती है? आप क्या कहना चाहेंगे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+