राजनाथ सिंह र्निविरोध चुने गये भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष

Rajnath Singh
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारतीय जनता पार्टी में अध्‍यक्ष पद को लेकर काफी घमासान के बाद राजनाथ सिंह को निर्विरोध रूप से पार्टी का नया राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुन लिया गया। पार्टी की ओर से नामांकन करने वाले राजनाथ सिंह एकमात्र उम्‍मीदवार रहे। नामांकन पत्र में राजनाथ सिंह‍ द्वारा दिये गये सभी प्रस्‍ताव सही पाये गये जिसके बाद उन्‍हें भाजपा अध्‍यक्ष घोषित किया गया। मालूम हो कि ये दूसरा मौका है जब राजनाथ सिंह को भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पद के लिये चुना गया है। राजनाथ सिंह इससे पहले 2005 से 2009 तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। नितिन गडकरी से पहले राजनाथ सिंह के हाथों में ही इस पद की कमान थी। अब 2015 तक राजनाथ सिंह ही भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष रहेंगे।

उल्‍लेखनीय है कि मंगलवार को नाटकीय ढंग से नितिन गडकरी के इस्‍तीफे के बाद पार्टी के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी अध्‍यक्ष पद के लिये राजनाथ सिंह के नाम का प्रस्‍ताव रखा और देखते ही देखते नितिन गडकरी सहित सबने एक स्वर स्वीकार कर लिया। मंगलवार को नितिन गडकरी का लगातार दूसरी बार पार्टी के अध्‍यक्ष का पदभार संभालना लगभग तय था। इसके लिए पार्टी के विधान में संशोधन पहले ही किया जा चुका था। लेकिन संदिग्ध निवेश के आरोपों से घिरी गडकरी की पूर्ती कंपनी से जुड़े नौ ठिकानों पर कल आयकर अधिकारियों द्वारा छापे माने जाने के बाद हालात अचानक बदल गए।

जैसे-जैसे सूरज ढलता गया पार्टी के भीतर घमासान शुरु हो गया। पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं ने आपत्ति जताई कि अनियमितताएं बरतने के आरोप में घिरे किसी भी व्‍यक्ति के नेतृत्‍व में 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ना बहुत घातक साबित होगा। इतना ही नहीं वरिष्‍ठ पदाधिारियों ने इस बात का भी निर्णय लिया कि ऐसा करने से कांग्रेस के विरूद्ध पार्टी की भ्रष्टाचार की लड़ाई बहुत कमजोर हो जाएगी। बस क्‍या था गडकरी की जगह किसी अन्‍य को ढूंढ़ने की कवायद शुरु हो गई। रात लगभग 10 बजे तक राजनाथ सिंह पर आम सहमति बन गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+